ध्यान क्रिया की गहराई में जाने के अद्भुत तरीके | Dhyana kriya ke Tareeke

अगर आप ध्यान क्रिया प्रतिदिन करते हैं, तो आपने ज़रूर ध्यान दिया होगा कि जब आप ध्यान क्रिया में बैठते है, तो आपका मन विचारों की गहराई में उलझा नजर आता है। चलिए जानते है- कैसे हम ध्यान क्रिया की गहराई में जा सकते है।

ध्यान क्रिया के तरीके | Dhyana kriya ke Tareeke

1- ज़रूरतमंदों की सेवा करें-

जब हम किसी ज़रूरतमंद की सेवा करते हैं, तो हमारे मन में संतुष्टि का भाव पैदा होता है। जिससे हमारे शरीर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होकर प्रवाह होने लगती है। इससे हमारी आत्मा का विस्तार होता है और जिससे हमें खुशी और शांति मिलती है। आपको बता दें, सेवा करने से हमारी योग्यता भी बढ़ती है और हमारी योग्यता बढ़ने से हमारे ध्यान क्रिया में गहरा असर होता है।

2- अपने मौन को सुनें-

जब आप प्रातः काल उठते हैं, तो अपनी दृष्टि को शांत और विशाल गगन की ओर रखें। यह क्रिया करते हुए, अपने भीतर के मौन और उदय होते हुए सूरज के साथ शांति को महसूस करें। इस मौन के कुछ ही क्षणों में आप प्रकृति की सुंदरता में डूबते हुए स्वयं को भूल जाएंगे। इन क्षणों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस क्षणों की सौंदर्यता से ही आप अपने भीतर के सौंदर्य को देख पाते है। इस दौरान आपका मन स्थिर हो जाता है, जिसके कारण आपके मन में विचार बहुत कम आते हैं। वैसे अधिकतर समय हमारा मन हमारी चंचलता में डूबा रहता है। जिससे हमारे मन में अधिक विचार आने लगते हैं और मन पर घटनाओं का असर पड़ने लगता है। इसलिए मौन ध्यान क्रिया में सबसे ज्यादा पूरक है। 

3- ध्यान योग का नियमित अभ्यास करें-

कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि जब हम ध्यान क्रिया करते हैं, तो हमें बेचैनी महसूस होने लगती है। हमें यह बेचैनी इसलिए महसूस होती है, क्योंकि हम अपनी दिनचर्या में बहुत ज्यादा थके-थके रहते है। सही से आराम नहीं कर पाते है। जिससे हमारा शरीर हमेशा अकड़न और दर्द से घिरा रहता है। अगर आप ध्यान क्रिया की गहराई में जाना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से ध्यान योग करना होगा। तभी आप अपनी बेचैनी को समाप्त कर ध्यान की गहराई का अनुभव कर सकते है।

4- संतुलित भोजन ही करें-

अगर आप ध्यान योग की गहराई तक पहुंचना चाहते है, तो आपको अपने भोजन को संतुलित बनाने की जरूरत है। भोजन का हमारे मस्तिष्क पर सीधा असर पड़ता है। हम जैसा भोजन करेंगे, वैसे हमारी मानसिक स्थिति वैसे ही होती जाएगी। इसलिए आपको अपने भोजन में अनाज, हरी सब्जी, ताज़े फल, इत्यादि शामिल करना चाहिए। ध्यान योग की गहराई में जाने के लिए हमें हल्का व हेल्दी भोजन ग्रहण करना चाहिए।

Leave a Comment