आमतौर पर हम अपने दिन की शुरुआत बहुत ही आराम से करते है। जब तक हम एक-दो बार चाय नहीं पी लेते, तब तक हमारा मन उठने को नहीं करता है। जिसका मुख्य कारण हमारी शारीरिक व मानसिक थकान तथा सही से आराम ना करना है। क्या आप नहीं चाहते कि आपकी दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ हो ?
अगर आप चाहते है, कि आपकी दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ हो, तो आपको अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन या ध्यान क्रिया को अपनाने की जरूरत है। मेडिटेशन हमें सकारात्मक, ऊर्जावान और सहनशील बनाता है। अगर आसान व सीधे शब्दों में बोलें तो मेडिटेशन एक प्रकार से स्वस्थ जीवन जीने का सबसे आसान तरीका है। बस आपको मेडिटेशन सही तरीके से सीखने की जरूरत है। जिसके लिए आप हमारा eka Meditation ऐप्प गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। जहां आपको मेडिटेशन सीखने के सबसे आसान तरीके मिलेंगे। अब देर किसी बात की जल्दी से हमारा eka Meditation ऐप्प डाउनलोड कीजिए और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाइए।
1- आपको सबसे पहले एक शांतिपूर्ण वातावरण स्थान की तलाश करनी चाहिए। जहां आप शांतिपूर्ण ढंग से ध्यान या मेडिटेशन कर सकें। ध्यान क्रिया करने के लिए आपको शांतिपूर्ण वातावरण की जरूरत इसलिए होती है क्योंकि जब आप मेडिटेशन करेंगे तो इस दौरान आपको कोई परेशान ना हो और ना ही कोई आपके ध्यान क्रिया में खलल डालें।
2- आपको ध्यान करने के लिए अपने सुविधानुसार समय सुनिश्चित करने की जरूरत होती है। हाँ याद रहें यह समय सिर्फ ध्यान क्रिया के लिए समर्पित होना चाहिए। इसलिए आपको स्वयं से कहना होगा कि आपको इस समय का उपयोग इस चीज के लिए करना है और इस चीज के लिए नहीं करना है। तभी आप नियमित रूप से मेडिटेशन कर सकते है।
3- हाँ अगर आप मेडिटेशन के लिए तैयार हैं, तो आपको अपने सुविधानुसार आरामदायक कपड़े पहनने की जरूरत है। मेडिटेश के दौरान अत्यंत टाइट कपड़े ना पहनें। जिससे आपको ध्यान केंद्रित करने में परेशानी ना हो और कपड़े के कारण आपका ध्यान भंग ना हो। इसलिए आरामदायक कपड़े ही पहनें।
4- ध्यान क्रिया शुरु करने से पहले दो-तीन गहरी सांस लें और थोड़ा व्यायाम करे लें। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाएगी। जिससे आपके अंदर नई ताज़गी व ऊर्जा का प्रवाह होगा। अब मेडिटेशन की शुरूआत करें। अपने आंखों को बंद कर लें और लंबी सांस ले और छोड़े। इस क्रिया को शुरू में कम से कम 20 से 30 बार दोहराए। इससे आपका मानसिक व शारीरिक तनाव कम होगा।
5- मेडिटेशन के दौरान आपके मन में कई विचार आएगे और उन विचारों को आने दें। अपना ध्यान अपने मस्तिष्क पर केंद्रित करने का प्रयास करें। मेडिटेशन के दौरान आप किसी मंत्र का उच्चारण भी कर सकते है। इससे आपको ध्यान क्रिया के दौरान एकाग्रता बनाएं रखने में मदद मिलेंगी। इसलिए आप अपने सुविधानुसार किसी एक मंत्र का उच्चारण कर सकते है।
ध्यान क्रिया को नियमित रूप से अपनाने से हमें कई फायदे होते हैं। जैसे- हमारा मन हमेशा शांत रहता है, हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है और हमारी सोचने की शक्ति बढ़ती है। इतना ही नहीं ध्यान क्रिया यानि मेडिटेशन के माध्यम से हम अपने विचारों की गति को नियंत्रण कर सकते है। कहा जाता है- जो व्यक्ति अपने विचारों की गति को नियंत्रित कर लेता है, वह हर समस्या और मुसीबत का हल जानता है।