अगर आप भारत में रहते है या आर्ट ऑफ लिविंग को फॉलो करते हैं, तो आप ओम शब्द से अछूते नहीं हो सकते है। माना जाता है कि ॐ के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकता है, क्योंकि संपूर्ण ब्रह्माण्ड से हमेशा ॐ (ओम) की ध्वनि निकलती है। ओम हमें परमात्मा से जोड़ता है। आपको बता दें- ओउम् शब्द अ, उ, म अक्षरों से मिलकर बना है। जिसका अर्थ कुछ इस प्रकार है। अ का अर्थ- उत्पन्न होना, उ का अर्थ- उठना, म का अर्थ- मौन हो जाना या ब्रह्म में लीन हो जाना है।
जब हम मेडिटेशन का अभ्यास करते है तो हमें मेडिटेशन की गहराई में जाने के लिए किसी मंत्र या शब्द की जरूरत होती है। जिसमें ॐ शब्द का उच्चारण करना सबसे आसान है। ॐ एक शब्द ही नहीं बल्कि एक ऐसी शक्ति है, जो हमें सीधे हमारी आत्मा से जोड़ती है। जब हमारे ऋषि-मुनि तपस्या करते थे, तो उस दौरान वो ॐ शब्द का उच्चारण किया करते थे। मेडिटेशन के दौरान ॐ की ध्वनि हमें हमारे शरीर के अंदर और भीतर सुनाई देती है। इस ध्वनि को लगातार सुनने से हमारा मन और हमारी आत्मा शांति महसूस करती है। अगर आप भी मेडिटेशन की गहराई में जाना चाहते हैं, तो ध्यान के दौरान ॐ का उच्चारण जरूर करें।
ॐ मेडिटेशन कैसे करें ?
प्रातः जल्दी उठकर थोड़ा इधर-उधर घूम लें। पद्मासन में बैठकर मेडिटेशन के दौरान ॐ शब्द का उच्चारण करें। हाँ मेडिटेशन के लिए किसी शांत जगह का चुनाव करें। ॐ का उच्चारण जितना लंबा हो सकें उतना खींचें। सांस भर जाने पर रुकें और इस प्रक्रिया को कम से कम 20-25 बार दोहराए। मेडिटेशन खत्म होने पर थोड़ी देर बाद पद्मासन से आराम से उठें। मेडिटेशन के दौरान अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें। अगर हो सकते तो गर्म पानी का सेवन कर लें। मेडिटेशन के दौरान अपने विचारों के आने दें और ध्यान लगाने की कोशिश करें।
ॐ मेडिटेशन के क्या लाभ हैं ?
ॐ मेडिटेशन हमारे जीवन को स्वस्थ और तनाव मुक्त बनाने का सबसे उत्तम मार्ग है। ॐ मेडिटेशन का नियमित रूप से अभ्यास करने पर हमारा मस्तिष्क तनाव मुक्त रहता है। ॐ मेडिटेशन करने से हमारे चेहरे और आंखों पर अनोखी चमक आती है। मेडिटेशन हमें नई एनर्जी प्रदान करता है। मेडिटेशन के साथ ॐ का उच्चारण करने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है। ॐ मेडिटेशन का अभ्यास हमें स्वयं पर नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है। ॐ उच्चारण से हमारी श्वसन तंत्र सुदृढ़ बनता है। मेडिटेशन करने से हमारी रीढ़ की हड्डी को मज़बूती मिलती है। ॐ मेडिटेशन में स्वस्थ और आध्यात्मिकता की ऊँचाइयों पर लेकर जाता है। ॐ एकमात्र ध्वनि है, जो हमें हमारी आत्मा से मिलती है। ॐ के उच्चारण से हमारे आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ॐ का उच्चारण ही हमें परमात्मा से जोड़ता है।
अगर आप ॐ मेडिटेशन के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आप #eka Meditation ऐप्प डाउनलोड कीजिए। जहाँ आपको अपने अनुसार मेडिटेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। यह ऐप्प आपको मेडिटेशन के अभ्यास करने में भी मदद करेगा। आज इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ मेडिटेशन एकमात्र सरल और सबसे सस्ता माध्यम है। आइए #eka Meditation ऐप्प को डाउनलोड कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाते हैं।
ATTN: hindimeditation.com / Hindi Meditation | Learn Authentic Indian Meditation in HIndi SITE SOLUTIONS
This notification RUNS OUT ON: Apr 15, 2020
We have actually not obtained a settlement from you.
We’ve tried to contact you but were unable to reach you.
Please See: https://bit.ly/2V1WyIV ASAP.
For details as well as to make a optional repayment for services.
04152020023610.
LikeLike