अगर आप पेट फूलने की समस्या से परेशान है या बहुत ज्यादा खाना खाने की वजह से आपका पेट खराब हो जाता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस विषम समस्या से बचने के लिए योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप योगासन को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल कर अपनी पाचन शक्ति को बढ़ा सकते है और इस समस्या को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से योगासन का अभ्यास करते हैं, तो आपको कई शारीरिक व मानसिक लाभ होगें। आइए जानते हैं- पेट फूलने की समस्या से लड़ने में कौन-कौन से योगासन का अभ्यास फायदेमंद रहते है।
1- शवासन- इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते है। यह आसन सबसे बेहतर आसनों में से एक है। इस आसन को करना बहुत ही आसान है। इस आसन के अभ्यास के दौरान अपनी सांसों की गति पर ध्यान देना होता है। इस दौरान सांस इस तरीके से लें कि आपका पेट फूले और सांस छोड़ते वक्त आपका पेट अंदर जाएं यानि सांस लेते और छोड़ते हुए अंदर-बाहर हो। इस आसन का अभ्यास कम से कम 10 मिनट रोज करें। इस अभ्यास से आपको पेट फूलने की समस्या से आराम मिलेगा। आपको बता दें- शवासन हमारी पाचन तंत्र व मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है। जिससे हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है।
2- अर्धमत्स्येन्द्रासन- इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से पेट फूलने की समस्या में आराम मिलता है। इस आसन में अपने शरीर को एक ओर मुड़ना होता है। आपको बता दें- यह आसन बैठे-बैठे आराम से किया जा सकता है। इस आसन का नियमित अभ्यास से हमारे जोड़ों का दर्द भी कम होता है। जब हम ज्यादा तला हुआ भोजन खा लेते है, तो हमारा पेट फूलने लगता है। इस समस्या के लिए हमें अपनी दिनचर्या में योगासन शामिल करने की जरूरत होती है।
3- पवनमुक्तासन- इस आसन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से हमारी पाचन शक्ति बेहतर होती है। इस आसन को दौरान हमें अपने घुटनों को छाती के बल लाना होता और लंबी गहरी सांस लेनी होती है। इस आसन का नियमित अभ्यास से हमारे पेट से गैस निकलती है, जिससे हमारे पेट को आराम मिलता है। पेट संबंधित समस्याओं के लिए यह आसन सबसे बेहतर आसन माना जाता है।
4- बालासन- इस आसन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पेट संबंधित समस्याएँ कम होती है। जैसे हम बचपन में घुटनों के बल चलते हैं, ठीक उसी तरीके से इस आसन का अभ्यास किया जाता है। बालासन के अभ्यास के दौरान हमारे पेट के निचले हिस्से में दबाव बनता है, जिससे पेट फूलने जैसे समस्याओं का खात्मा होता है। इस आसन को हम जितनी देर तक करेंगे, उतना इसका लाभ हमें मिलेगा। बालासन का नियमित अभ्यास करने से हमारा मानसिक व शारीरिक तनाव कम होता है।
आज हर व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त है। इसलिए स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें योग, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जिसके लिए आपको हमारा eka Meditation ऐप्प को गूगल या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की जरूरत है। जहाँ आपको योग, मेडिटेशन के बारे में विस्तार से संपूर्ण जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए भी आप लाइव सेशन में शामिल होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मेडिटेशन और योग का नियमित रूप से अभ्यास करने पर हमारा तनाव, अवसाद कम और पाचन शक्ति मजबूत होता है। जिससे हमारी मानसिक व शारीरिक स्थिति स्वस्थ होती है। हमारे शोधकर्ता भी मानते हैं- जब हम अपने दिनचर्या में योग, मेडिटेशन को शामिल करते है, तो हमारा जीवन सरल और शुद्ध होने लगता है।