स्वस्थ जीवन के लिए ध्यान की जरूरत क्यों है?

आज समस्त विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। जहाँ संपूर्ण मानव जगत में डर का माहौल बना हुआ है, तो वहीं इस बीमारी से लोगों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस से मौतों का यह सिलसिला संपूर्ण मानव जगत के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। इन विषम परिस्थितियों में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हम सभी के पास योग और मेडिटेशन सबसे अच्छा विकल्प है। 

जिस तरीके से आज हम धीरे-धीरे मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं, वह हम मानव प्रजाति के लिए एक प्रकार की समस्या है। इस समस्या से लड़ने के लिए हमें योग और मेडिटेशन यानि ध्यान क्रिया को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है, क्योंकि आज संपूर्ण विश्व में हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त है। इसलिए आज हम सब के लिए ध्यान, योग अभ्यास बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप भी एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो आज ही अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ। 

हम सभी जानते हैं कि मेडिटेशन और योग का अभ्यास हमारे लिए कितना फायदेमंद है, मगर हमारे पास आज समय की कमी है या फिर हमारे पास समय होते हुए भी हम योग व ध्यान नहीं करते है। आज हम सिर्फ पैसे के पीछे भाग रहे है। हमारे लिए पैसा इतना महत्वपूर्ण व जरूर हो गया है कि हम अपने शरीर को सही से आराम तक नहीं दे पा रहे है। जिसके कारण संपूर्ण मानव जगत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।

अगर आपको अपने शरीर को पूर्ण रूप से आराम देना हैं, तो आपके पास योग और मेडिटेशन एकमात्र विकल्प है। जब हमारा शरीर ठीक से आराम नहीं कर पाता है, तो हमारा मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है। जिसके कारण हमें नौकरी व व्यापार में नुकसान होता है और साथ ही हमारी पारिवारिक समस्याएँ भी बढ़ने लगती हैं। हम शरीर के थकान के कारण आंखों की रोशनी, सांस की समस्या इत्यादि बीमारियों से ग्रस्त होने लगते हैं। इन बीमारियों से लड़ने के लिए हमारे पास मेडिटेशन एकमात्र अच्छा विकल्प है। 

हमें ध्यान क्रिया को नियमित रूप सुबह-शाम करने की जरूरत है। जब हम ध्यान क्रिया का अभ्यास करना शुरू करते है, तो हमारा मस्तिष्क सकारात्मक ऊर्जा की ओर भागता है। जिससे हमारा जीवन स्वस्थ और अच्छा होने लगता है। ध्यान को प्राचीन काल से अपनाना गया है। मेडिटेशन से हमारा मन और हमारा आस-पास का वातावरण शांत होने लगता है। हम सुकून भरी जिंदगी की ओर आगे बढ़ते है। ध्यान करने के लिए हमें किसी विशेष स्थान या समय की जरूरत नहीं होती है, बल्कि हमें शांत वातावरण की जरूरत होती है। ध्यान अभ्यास के शुरूआत में आपका मन इधर-उधर भटक सकता है, इसलिए शुरुआत में अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।

आज स्वस्थ जीवन के लिए ध्यान की जरूरत इसलिए हैं क्योंकि हमारे पास समय और पौष्टक भोजन की कमी हैं। हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी बहुत ही व्यस्त होने लगी है, जिसके चलते हम अपने शरीर को सही से आराम तक नहीं दे पा रहे है। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि आज स्वस्थ जीवन जीने के लिए ध्यान करना बेहद आवश्यक है। ध्यान के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप हमारे अन्य लेखों का अध्ययन व eka Meditation ऐप्प को डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment