क्या आपको सूर्य नमस्कार के फायदे पता हैं?

आप ने कई लोगों को योग और सूर्य नमस्कार के बारे में बात करते हुए सुना व देखा होगा और आप योग के बारे में थोड़ी बहुत जानते भी होंगे। आपको बता दें कि सूर्य नमस्कार भी योग का ही एक हिस्सा है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से हम स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाते है। सूर्य नमस्कार योग के विभिन्न आसनों का एक जोड़ है। सूर्य नमस्कार यानि एक प्रकार से सूर्य और प्रकृति के प्रति अपना सम्मान प्रकट करना हैं। जब हम प्रकृति का सम्मान करेंगे, तभी हमें स्वस्थ हवा, पानी मिलेगा नहीं तो हमारा जीवन खतरे में चले जाएगा। चलिए सूर्य नमस्कार के फायदे जानते है।

सूर्य नमस्कार के फायदे – Benefits of Surya Namaskar

हमारे लिए सूर्य नमस्कार के बारे में जानना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि इसका अभ्यास ही हमें लाभ दे पाएगा और इसके पीछे के विज्ञान को समझना हम सभी के लिए बहुत की जरूरी है। इस पवित्र योग आसान की समझ हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। जिससे हमारे शरीर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

सूर्य नमस्कार भारत की प्राचीन संस्कृति में से एक है, जो हमें दिव्य प्रकाश का अनुभव करती है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से हमारा मणिपुर चक्र विकसित होता है। जिससे हमारे शरीर में रचनात्मकता और अंतर्ज्ञान का स्तर बढ़ता है। प्राचीन काल में हमारे ऋषि-मुनि भी अपने अंतर्ज्ञान को बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्कार आसान का सहारा लिया करते थे। जिसके कारण भारत में आज भी योग धीरे-धीरे जिंदा हो रहा है। 

वैसे सूर्य नमस्कार के अभ्यास में 12 आसान करने होते है। योग गुरुओं का मानना है कि सूर्य नमस्कार का अभ्यास सुबह के समय करना बेहतर होता है। सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से हमारा रक्त संचरण व हमारी शरीर स्वस्थ रहता है। सूर्य नमस्कार के अभ्यास का हमारे सिर से लेकर पैर तक के सभी अंगों को लाभ मिलता है। हमारा मानना है सूर्य नमस्कार खाली पेट कभी भी किया जा सकता है। मगर हमें सूर्य नमस्कार का अभ्यास प्रातः काल करना चाहिए क्योंकि सूर्य नमस्कार एक प्रकार से व्यायाम ही है। सुबह के समय हमारा मन शांत और हमारे पास समय भी होता है। सुबह हमारा शरीर भी तरोताज़ा रहता है। अगर सूर्य नमस्कार को तेज और अपने सुविधानुसार किया जाएँ तो अच्छा व्यायाम हो सकता है।

सूर्य नमस्कार सभी उम्र के व्यक्ति के लिए काफी मददगार है। अगर आप विद्यार्थी है और आपका मन पढ़ाई में सही से नहीं लग पा रहा है, तो आपको सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन आपके मन को शांत करता है और आपकी एकाग्रता बढ़ाता है। जिससे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने लगता है। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास हमारे शरीर की शक्ति में वृद्धि करता है। सूर्य नमस्कार मांसपेशियों के लिए सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। अगर आप खेल में अपना कैरियर बनाना चाहते है, तो आपको मेडिटेशन और सूर्य नमस्कार को अपनाना चाहिए। 

आजकल महिलाओं में मोटापा जैसी कई बीमारियाँ देखने के मिल रही हैं। इसलिए हमारा मानना है कि महिलाओं को भी मेडिटेशन और सूर्य नमस्कार के बारे में जानना चाहिए। सूर्य नमस्कार उन महिलाओं के लिए वरदान हैं, जो शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हैं। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास महिलाओं को कई समस्याओं से बचाता है। जैसे मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करता है। इसके अलावा चेहरे की झुर्रियाँ को दूर कर नई ऊर्जा व निखार लाता है। सूर्य नमस्कार से हमारी अंतरदृष्टी विकसित होती है। जिससे हमारे मस्तिष्क में सकारात्मक विाचारों का विकास होता है। अगर सीधे शब्दों में बोले तो सूर्य नमस्कार के कई लाभ हैं, मगर यह लाभ नियमित अभ्यास से ही प्राप्त किए जा सकते है।

Leave a Comment