इस आधुनिक युग में हम सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाने की जरूरत है। योग स्वस्थ रहने का सबसे आसान व किफायती तरकीब है। योग के माध्यम से हम अपने मन-मस्तिष्क को शांत रख सकते है। योग का अभ्यास हम सभी के लिए फायदेमंद हैं, चाहे वह महिला हो या फिर पुरुष हो। अब हम आपको बताएँगे महिलाओं के लिए कौन-कौन से योगासन लाभदायक हैं ? जिनका सीधा असर महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से प्राप्त होता है।
महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए कौन से योगासन करने चाहिए
अधोमुख श्वान आसन- इस आसन में हम कुत्ते की तरह सामने की ओर झुकते हैं। इसलिए इस आसन को स्वान आसन भी कहा जाता है। अधोमुख श्वान आसन का अभ्यास करना बहुत आसान है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने पर हमें शारीरिक व मानसिक रूप से कई फायदे होते हैं। अधोमुख श्वान आसन के अभ्यास से हमारी छाती की मांसपेशियाँ मजबूत है और हमारे फेफड़ों की क्षमता बढ़ाती है। यह आसन खासकर महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक है।
बालासन- इस आसन के लिए हमें सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठना पड़ता है। इस दौरान हमें लंबी सांस लेते हुए अपने शरीर का पूरा भार अपने एड़ियों पर डालना होता है। अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए आगे की ओर झुकना होता है। इस अभ्यास के दौरान आपका सीना आपके जांघों को छूना चाहिए। इस आसन को नियमित करने से हमारे शरीर की चर्बी, पीठ दर्द व कब्ज दूर होता है। हमने देखा हैं कि अधिकतर महिलाओं अपने बढ़ते वजन व अन्य शारीरिक समस्याओं को लेकर चिंतत रही हैं। इसलिए यह आसन महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक है।
वृक्षासन- इस आसन का नियमित अभ्यास करने से हमारी पेट संबंधित समस्या खत्म होती है। यह आसन सबसे अच्छा आसन माना जाता है। वृक्षासन का अभ्यास हमारे शरीर को संतुलित बनाने में हमारी मदद करता है। यह आसन महिलाओं के लिए कई प्रकार से लाभदायक हैं।
उत्कटासन- इस आसन का नियमित अभ्यास करने से हमारी कोर की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। सबसे पहले आप हाथ जोड़कर खड़े हो जाएँ। इसके बाद अपने पैरों के पंजों पर खड़े होते हुए अपनी एड़ियों को ऊपर अपने नितम्ब टिकाकर बैठें। इस दौरान अपने हाथों को अपने घुटनों को फैलाकर एड़ियों के ऊपर रखें। अब अपने सिर को धीरे-धीरे हल्का आगे मोड़ें। हाँ याद रहें इस मुद्रा में तब तक बैठे रहें, जब तक आप कर सकते हैं। अब धीरे-धीरे आराम से सीधे खड़े हो जाएँ।
धनुरासन- इस आसन के लिए सबसे पहले फर्श पर पेट के बल लेट जाएँ। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपने पैरों को मोड़कर अपने हाथों से पकड़ें। इस दौरान अपने सिर, छाती और जांघ को ऊपर की उठाएँ। अपने सुविधानुसार इस आसन का अभ्यास करें। इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से हमारी पाचन तंत्र मजबूत, थाइरॉयड की समस्या में आराम मिलता है और महिलाओं के मासिक धर्म से संबंधित रोग दूर होते है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इस आसन का अभ्यास नियमित करें।
अगर आप मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आप योगासन और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मेडिटेशन और योग के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे दूसरे आर्टिकल भी पढ़े।